logo

खगड़िया : सात समंदर पार इंग्लैंड से वोट देने पहुंची तेजस्विनी, कहा- एक वोट से लाया जा सकता है बदलाव 

khagaria.jpg

द फॉलोअप डेस्क
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में बिहार के पांच सीट पर मतदान जारी है। खगड़िया लोकसभा सीट पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। इस दौरान एक महिला सात समंदर पार अपना मताधिकार का प्रयोग करनी पहुंची। नाम है तेजस्विनी। तेजस्वी इंग्लैंड में पढ़ाई करती है और केवल वोट डालने के लिए वह खगड़िया आई हैं। खगड़िया की बेटी तेजस्विनी हर बार चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने इंग्लैंड से खगड़िया आती हैं और मतदान के बाद वापस लौट जाती हैं।


इंग्लैंड में करती हैं पढ़ाई
खगड़िया जिले के मशहूर डॉक्टर मुरारी पोद्दार की बेटी तेजस्विनी इंग्लैंड में साइकोलॉजिस्ट रिसर्चर की पढ़ाई कर रही हैं। तेजस्विनी बताती हैं कि देश में बेहतर सरकार के लिए सरकार ने हमें मतदान का अधिकार दिया है और हर व्यक्ति को चाहिए कि मतदान के दिन कहीं भी रहे वह मतदान जरूर करे। क्योंकि यह उनका मौलिक अधिकार है और इसी के जरिये वह सरकार चुन भी सकते हैं और बदल भी सकते हैं। तेजस्विनी ने कहा कि हम अपने वोट का सही इस्तेमाल करेंगे ताकि देश की उन्नति हो और तरक्की की राह पर हम आगे बढ़ सके। एक वोट से काफी बदलाव लाया जा सकता है। मैंने 2019 में भी वोट कास्ट किया है। मैं अपने माता-पिता की प्रेरणा से ही सब कुछ कर रही हूं।


खगड़िया से इस बार ये है मैदान में 
गौरतलब है कि तीसरे चरण में बिहार के खगड़िया लोकसभा सीट पर वोट डाले जा रहे हैं। खबर लिखने तक वहां खगड़िया में 24.49 फीसदी वोट डाले गए हैं। यहां एनडीए प्रत्याशी राजेश वर्मा और महागठबंधन प्रत्याशी संजय कुशवाहा के बीच कांटे की टक्कर है। बता दें कि बीते दो चरणों में बिहार में मतदान का प्रतिशत उत्साहवर्धक नहीं रहा।  ऐसा इसलिए होता है क्योंकि लोग अपने मतदान के महत्व को नहीं समझते हैं लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं जो अपने मतदान के अधिकार के महत्व को समझते हैं।
 

Tags - Khagaria Lok Sabhaloksabha election 2024 third phase voting